Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'रामायण' के सेट से साई पल्लवी की और तस्वीरें वायरल, पहले से थोड़ा अलग दिखा लुक

कुछ महीने पहले सेट से रणबीर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों का पौराणिक अवतार देखने को मिला था। अब एक बार फिर साई पल्लवी की कुछ नई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें उनका लुक पहले से थोड़ा अलग और अधिक शालीन नजर आ रहा है।

09 Apr 2025

'रामायण' के सेट से साई पल्लवी की और तस्वीरें वायरल, पहले से थोड़ा अलग दिखा लुक

साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपने हिंदी डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में हैं। वह निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर इस पौराणिक गाथा में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। कुछ महीने पहले सेट से रणबीर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों का पौराणिक अवतार देखने को मिला था। अब एक बार फिर साई पल्लवी की कुछ नई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें उनका लुक पहले से थोड़ा अलग और अधिक शालीन नजर आ रहा है।

अभिनेत्री साई पल्लवी इस वक्त मुंबई में हैं, जहां वह अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सेट से उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साई पल्लवी नारंगी रंग की साड़ी में बेहद पवित्र और शालीन अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खूबसूरती से एक सुंदर बन में बांधा है और केवल कुछ साधारण पारंपरिक आभूषण पहन रखे हैं, जो उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें 'रामायण' की शूटिंग के दौरान ली गई हैं। साई पल्लवी का यह दिव्य रूप दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है और उन्हें माता सीता के किरदार में देखने के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है।

हाल ही में सनी देओल ने भी 'रामायण' में अपनी भूमिका की पुष्टि की थी। वह फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म 'रामायण' दो भागों में बनाई जाएगी। इसका पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। चर्चा है कि टीवी अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रामायण' के सेट से साई पल्लवी की और तस्वीरें वायरल, पहले से
कुछ महीने पहले सेट से रणबीर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों का पौराणिक अवतार देखने को मिला था। अब एक बार फिर साई पल्लवी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News